जिला खनिज प्रतिष्ठान की आयोजित बैठक के दौरान विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की अनुशंसा पर विकासखण्ड बड़वारा अंतर्गत बरमानी से बिरुहली तक 2 किलो मीटर पक्की सी.सी. सड़क निर्माण के अतिरिक्त कटनी मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवल की अनुशंसा पर कटनी स्थित बरगवां स्थित एलआईसी कार्यालय से पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास तक 0.39 किलो मीटर की सी.सी. सड़क निर्माण हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद ने कुल 2 करोड़ 36 लाख 22 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। कार्य में होने वाला व्यय जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से विकलनीय होगी।
बरमानी से बिरुहली तक 2 किमी सी.सी सड़क का होगा निर्माण
विकासखण्ड बड़वारा अंतर्गत ग्राम बरमानी से ग्राम बिरुहली तक कुल 2 किलो मीटर सी.सी सड़क का निर्माण कराने के लिए जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से 2 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस समस्त कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग भ/स कटनी संभाग कटनी को कार्य एजेंसी नियुक्त किया गया है।
एलआईसी कार्यालय से छात्रावास पिछड़ा वर्ग बरगवां तक 0.39 किमी सड़क का निर्माण
कटनी स्थित एलआईसी कार्यालय से पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास बरगवां तक कुल 0.39 किलो मीटर सी.सी. रोड का निर्माण जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से 36 लाख 22 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
दोनो स्वीकृत निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए लोक निर्माण विभाग कटनी को कार्य एजेंसी नियुक्त किया गया है।
उक्त स्वीकृत निर्माण कार्य प्राक्कलन एवं तकनीकी स्वीकृति के अनुसार निर्धारित तकनीकी मापदण्डों के आधार पर कराया जायेगा। कार्य निर्धारित मापदण्ड के विपरीत पाये जाने पर उसका संपूर्ण दायित्व निर्माण एजेंसी का होगा। ऐसी स्थिति में प्रकरण गुणदोष के आधार पर संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
स्वीकृत निर्माण कार्य के लिए कसी भी प्रकार के ठेकदार तथा सप्लायरों को अग्रिम राशि का भुगतान करना निषिद्ध है। जहां कही भी मार्गदर्शिका ठेकेदारों प्रयोजकों को काम में लाने की अनुमति देती है वहां ठेकेदारो तथा प्रयोजकों को काम में न लगया जाये। जहां ठेकेदारों से कार्य कराना अनुमत है वहां कार्यकारी एजेंसी विभागीय प्रणली का अनुसरण करेगा। कार्य शासकीय भूमि पर ही कराया जाना सुनिश्चित किया गया है।
