कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने सहित प्रसव के रेफरल प्रकरणों की निरन्तर समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने स्वास्थ्य महकमें को दो टूक हिदायत दी है, कि प्रसव के रेफरल प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। गर्भवती महिला की ए.एन.सी के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी जांचें करने तथा इन सब मामलों में कोताही बरतने पर कड़ी कार्यवाही किये जानें के निर्देश दे रखे है।
कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा बीते सोमवार को प्रसव के रेफरल मामलों और स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा के दौरान 22 जून को ग्राम पलझा थाना इंदवार उमरिया निवासी गर्भवती महिला का रेफरल सी.एच.सी विजयराघवगढ से 108 एम्बुलेंस वाहन द्वारा जिला चिकित्सालय कटनी प्रसव हेतु रेफर उक्त गर्भवती महिला की रिकार्ड अनुसार ए.एन.सी के के दौरान एक भी जांच करना नहीं पाये जाने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री मुडि़या को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी उमरिया से पत्राचार करनें के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर कटनी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी द्वारा उमरिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी को प्रकरण का उल्लेख कर पत्र प्रेषित किया जाकर अपने स्तर से नियमानुसार कार्यवाही करनें का लेख किया गया है।


