स्वतंत्रता संग्राम में कटनी के योगदान के विशिष्ट व्यक्त्वि से परिचय का सिलसिला निरंतर जारी
कटनी – स्वतंत्रता संग्राम में कटनी का योगदान सहित अलग -अलग क्षेत्रों में कटनी जिले का मान बढाने वाले तथा कटनी के विकास के योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्व से परिचय करानें हेतु ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता की जिला प्रशासन कटनी द्वारा अभिनव पहल प्ररंभ की गई है।
शुक्रवार 23 जून को आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में लिटिल स्टार चिल्ड्रन होम हिरवारा निवासी 62 वर्षीय श्रीमती सुशीला मोर ने भी हिस्सेदारी करते हुए पूछे गए सभी 10 प्रश्नों को सही उत्तर देकर द्वितीय स्थान हासिल किया। कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा सोमवार को श्रीमती सुशीला मोर को शुभकानाएं प्रेषित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन में कटनी के योगदान से रूबरू हो रही है। प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों को देश की आजादी में विशेषकर सन् 1940 के दशक में कटनी के सत्याग्रह आंदोलन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
विशिष्ट व्यक्तित्व को जाना और दिए सरल 10 आसान प्रश्नों के उत्तर
इसके पूर्व 23 जून को कटनी के विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के विशिष्ट व्यक्तित्व पर आधारित विषय को प्रतिभागियों में शामिल किया गया था। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम में विशिष्ट सहयोग देने वाले स्वतंत्रता सेनानी गोविंद प्रसाद खंपरिया, पूरनचंद शर्मा, कालूराम जैन, वीरेंद्र जैन, एन वामनराव नालरवार, पूरन लाल अग्रवाल, कुंजीलाल, नारायण प्रसाद तिवारी, जयराम सुहाने, महादेव प्रसाद बिचपुरिया, राममनोहर बिचपुरिया, सुखदेव प्रसाद कछवाह, भगोले लाल, प्यारेलाल नामदेव, जहानीराम बालकिशन, सैयद यासीन अली, सुखदेव सहाय, रामसनेही तिवारी और लक्ष्मीनारायण खंपरिया जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बारे मे जानकारी प्राप्त हुईं। इन्ही पर आधारित 10 आसान प्रश्नों का उत्तर देकर बडी संख्या मे प्रतिभागी इस प्रतियोगिता मंे शामिल हुए।
घोषित हुए परिणाम
शुक्रवार 23 जून को आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को इसमें शामिल होकर अपने उत्तर सबमिट करने के लिए 48 घंटे का अतिरिक्त समय मिला। 23 जून की प्रतियोगिता के परिणाम सोमवार 26 जून की सुबह 11 बजे घोषित किए गए। प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में रीठी निवासी पूर्णांश राय ने प्रथम, लिटिल स्टार चिल्ड्रन होम हिरवारा निवासी 62 वर्षीय श्रीमती सुशीला मोर ने द्वितीय, ग्राम पिपरोंघ निवासी पूनम पटेल ने तृतीय और बहोरीबंद निमास निवासी अनिकेत कुमार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। जिन्हें कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कलेक्टर कार्यालय में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि समूचे देश के पटल पर कटनी की विशेषताओं, विविधताओं और देश की आजादी और प्रगति में कटनी के योगदान को परिलक्षित करने कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की विशेष पहल पर जिला प्रशासन द्वारा 8 मई से 15 अगस्त तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

