आजादी के अमृत महोत्सव (AKAM 2.0) के अंतर्गत-
आजीविका मिशन विकासखंड रीठी के द्वारा दिनांक 25/06/2023 को ग्राम पंचायत – हरद्वारा में डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने के लिए पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारम्भ इतनी शक्ति हमें देना दाता प्रार्थना से किया गया|
शिविर के संचालन में आजीविका मिशन के ग्राम नोडल अधिकारी द्वारा डिजिटल लेन देन के बारे में विस्तार से बताया गया I बी.सी.सखी श्रीमती प्रियंका के द्वारा स्वम् का परिचय देते हुए बी सी सखि के कार्यों के बारे में ग्रामीण जनों और उपस्थित सभी दीदियों को बताया गया.
डिजिटल लेन देन की समझ और सुझाव से संबंधित जानकारी समूह की दीदियों और ग्रामीणजनो के साथ साझा करने का कार्य किया गया। शिविर में बी.सी.सखी के कार्यों के बारे में सभी को अवगत करवाया गया. सभी को डिजिटल लेन देन और आनलाइन फ्रॉड से कैसे बचें , सम्बंधित जानकारी दी गई l
साथ में बित्तीय साक्षरता के अंतर्गत- PMJJBY (प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना), PMSBY (प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना),
APY (अटल पेंशन योजना) में पंजीयन करवाने के लिए सभी को समझाया गया। इस प्रकार से आज के शिविर में वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन देन पर ग्रामीणजनो की समझ एवम जागरूकता को बढ़ावा देना तथा विभिन्न प्रकार से ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए सुझाव एवं जानकारी दी गई। बी सी सखी द्वारा शिविर में ही कई समूह सदस्यों के खाते से नगद आहरण, नगद जमा, राशि हस्तांतरण, एवं बैलेंस चेक करने संबंधी कार्य किये गए | आजीविका मिशन से विकासखंड प्रबंधक एवम सहायक विकासखण्ड प्रबंधक (ABM )NRLM शिविर में उपस्थित रहे।
हरिशंकर बेन
