• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश उज्जैन

महाकाल के गर्भगृह में कितने दिन प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध,

by Manish Gautam Chiefeditor
June 26, 2023
in उज्जैन
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के गर्भगृह में सावन-भादो में 70 दिनों तक दर्शनार्थियों का प्रवेश पूरी तरह बंद रखने पर सहमति बन गई है। इस दौरान किसी वीआईपी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही 11 जुलाई से उज्जैन के दर्शनार्थियों को अलग द्वार से मंदिर में प्रवेश मिलेगा। लड्डू प्रसाद की कीमत अब 360 रुपये किलो से बढ़ाकर 400 रुपये किलो करने का निर्णय भी श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की बैठक में पास हुआ है।श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक श्री महाकाल महालोक कंट्रोल रूम में कलेक्टर एवं अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें श्री महाकालेश्वर भगवान की दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था के संबंध में निर्णय लिया गया कि 4 जुलाई से 11 सितंबर तक श्री महाकालेश्वर भगवान के गर्भगृह दर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान 1500 रुपये के जलाभिषेक की रसीद भी बंद रहेगी। साथ ही श्रद्धालुओं के सरल सुलभ दर्शन के लिए प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इससे सभी श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो सकें। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भादो मास के दौरान प्रातःकालीन होने वाली भस्मआरती में चलित भस्मार्ती दर्शन व्यवस्था रहेगी, जिसमें श्रद्धालु बिना पंजीयन के चलित रूप से (बिना रुके) भस्मार्ती के दर्शन कर सकेंगे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रावण-भादो माह में पहले से अनुमति प्राप्त कावड़ यात्री शनिवार, रविवार एवं सोमवार को छोड़कर मंगलवार से शुक्रवार तक द्वार क्रमांक 1 अथवा 4 से मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश कर सकेंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगंतुक श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या होने से समयाभाव के कारण उज्जैन शहर में निवासरत श्रद्धालुओं की महाकाल के प्रति धार्मिक आस्था देखते हुए पृथक से दर्शन व्यवस्था बनाई जा रही है। 11 जुलाई 2023 को महापौर मुकेश टटवाल द्वारा स्थानीय जन सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था का शुभारंभ किया जाएगा।
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

परिवहन जाँच दल द्वारा जांच के दौरान 3 वाहनों से लिया गया 5 हजार रूपये जुर्माना/शमन शुल्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.