रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। एक पहल संस्था एवं सत्या चौहान मित्रमंडल द्वारा प्रतिदिन मां नर्मदा भोग मे भोजन और फल वितरण राम जानकी मंदिर से सेठानी घाट पर हुआ। साथ ही संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी सत्या चौहान एवं सदस्य आदित्य कांसकार ने बताया कि यह पुण्य आयोजन आगे भी निरंतर चलते रहेगा । राम जानकी मंदिर के संचालक पंडित लवलेश शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम से सेकङो श्रद्धालु प्रसादी लाभ ले रहे हैं । इस आयोजन मे अध्यक्ष सत्या चौहान , राजेंद्र मालवीय , अभिषेक जैन , आदित्य कांसकार , पंडित लवलेश शर्मा, रत्नेश राजपूत, गुड्डू तिवारी, राहूल मीना, आरिफ खान, रामबाबू पटैल , साहू जी, दीपक गोस्वामी, छोटू भाई आदि सदस्य सम्मिलित हुए । साथ ही श्री राजेंद्र मालवीय जी एवं श्री अभिषेक जैन जी का जन्मदिन मनाया गया ।
