रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम बलॉक के ग्राम नयापुरा में दो दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। जिसमें समस्त ग्राम वासियों ने विश्व कल्याण हेतु आरतियां समर्पित की एवम उसके उपरांत विभिन्न संस्कार संपन्न कराए गए । 55 दीक्षा संस्कार संपन्न हुए। यज्ञ की पूर्णाहुति पश्चात् सभी से नशा मुक्ति करने का संकल्प दिलाया गया। 04 प्रजामंडल एवं महिला मंडल का गठन किया गया।
कृष्णा प्रज्ञा मंडल गांव के संचालक राम भरोसे यादव ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में इसी प्रकार यज्ञ कार्य हमारे गांव में और आयोजित किए जाएंगे। समीप के गांव भट्टी से पधारे युवाओं के द्वारा युवा मंडल गठन कर 1 कुंडिय यज्ञ, ग्राम भट्टी में करने का संकल्प लिया गया। समीपस्थ गांव दुर्गाडा से पधारे राकेश यादव के द्वारा भी प्रज्ञा मंडल का गठन करके आने वाले समय में कार्यक्रम करने का संकल्प लिया । कार्यक्रम यज्ञ को ओपी गौर, चंद्रमोहन गौर,सुरेश चंद सराठे ,हरिशंकर राय ,गोपाल मालवीय, सुरेंद्र कुमार सोनी की टोली के द्वारा संपन करवाया गया। वरिष्ठ परिजनों तुलसीराम बाबरिया, चंद्रकांत सोनी, केके पाटीदार ,महेश कुमार रैकवार, राजेश पटेल, घनश्याम यादव, हेमंत सेपरे सहित ग्राम के रामभरोस यादव ,बाबू लाल यादव, रामभरोस यादव ,डालचंद यादव ,कैलाश यादव ,गोलू यादव आदि वरिष्ठ गायत्री परिजन का विशेष सहयोग रहा।
