रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। नवीन स्वर्णकार शिक्षा एवं समाज कल्याण सेवा समिति शाखा सिवनी मालवा ने कुसुम महाविद्यालय कर्मचारी और स्वर्णकार समाज की महिला मृतक शोभा सोनी द्वारा कुसुम महाविद्यालय के पास में जहरीला पदार्थ खाने एवं मृत्यु की निष्पक्ष जांच की मांग की है । ज्ञापन में निवेदन किया गया है की निष्पक्ष जांच और परिवार को आर्थिक सहायता महिला के स्थान पर पुत्र को रोजगार सहायता दी जाए। समाज यह मानता है कि जानकारी के आधार पर संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता कि महाविद्यालय प्रबंधन पूर्णता निर्दोष हैं। अतः मृतक के द्वारा परिसर में जहरीला पदार्थ खाना निश्चित ही जांच का विषय है जिसकी निष्पक्ष जांच की जाना चाहिए ताकि मृतक के परिवार को न्याय मिल सके। महिला के मृतक होने के साथ ही महिला के परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय भरण पोषण से वंचित हो गई है। परिवार में एक मात्र पुत्र जो महिला की आमद पर निर्भर है उसे महिला के स्थान पर रोजगार दिलाया जाना चाहिए। निष्पक्ष जांच मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं तात्कालिक दिनांक समय के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच निष्पक्ष हो ऐसी समाज अपेक्षा करता है। यदि सही दिशा में कार्यवाही नहीं होती है तो समाज आंदोलन की राह पर तैयार होगा। ज्ञापन देने वालों में अनिल कुमार सोनी प्रदेश अध्यक्ष, विकास सोनी नगर अध्यक्ष, पंकज सोनी पूर्व नगर अध्यक्ष, राजेश कुमार सोनी प्रदेश संयुक्त सचिव, विनोद कुमार सोनी प्रदेश कोषाध्यक्ष ,जय नारायण सोनी नगर सचिव, दीपक कुमार सोनी नगर कोषाध्यक्ष ,नरेंद्र कुमार सोनी नगर उपाध्यक्ष ,दीपक कुमार सोनी पूर्व नगर सचिव ,नवीन कुमार सोनी नगर संगठन मंत्री, राजेश कुमार सोनी सहित शिक्षक राकेश कुमार सोनी एवं अनेक स्वर्णकार समाज के सदस्य उपस्थित रहे ।
