रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय नर्मदापुरम नगर की जय हो सामाजिक कल्याण समिति ने अध्यक्ष अर्पित मालवीय के नेतृत्व में आज रविवार को सफाई अभियान चलाया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समिति के सदस्यों ने स्थानीय परमहंस घाट पर साफ सफाई कर 186 वा सप्ताह पूर्ण किया। समिति अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ घाट बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घाट पर नियमित साफ सफाई रखें तथा कूड़ा निर्धारित स्थल पर ही डालें। उन्होंने कहा कि जनसेवा सर्वोपरि है तथा घाट को स्वच्छ बनाना हमारा उद्देश्य है। इस अवसर पर राकेश धाकड़, प्रीतम चक्रवर्ती, अंकित सागर, सौरभ अहिरवार, राजा मालवीय, दीपक कलोसिया, सूरज वर्मा, विकास गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।
