• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

कांग्रेस ने किया जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन,यतीश बस्तबार ने थामा कांग्रेस का हाथ

by Manish Gautam Chiefeditor
June 25, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। उज्जैन महा लोकपाल घोटाला सतपुड़ा भवन अग्निकांड भीषण बिजली कटौती और प्रदेश की जनता पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय सात रास्ते पर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मध्यप्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर ने कहा उज्जैन महा लोकपाल में हुए भ्रष्टाचार को स्वयं भगवान भोलेनाथ ने उजागर किया है अब प्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार को कोई नहीं बचा सकता, मुलपाल में हवा में क्षतिग्रस्त हुई सप्त ऋषि यों की 6 मूर्तियां इस बात की गवाही है कि मध्य प्रदेश में 50 परसेंट वाली कमीशन की सरकार है, जिला प्रभारी एवं तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा जी ने कहा सतपुड़ा भवन अग्निकांड भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए किया गया है इसके पूर्व 2018 में भी इसी प्रकार से सतपुड़ा भवन में अग्निकांड किया गया था जिससे सबूतों को मिटाया जा सके, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल जी ने नर्मदा पुरम जिले की चारों विधानसभाओं में व्याप्त घोटाले भ्रष्टाचार एवं कमियों को उजागर करते हुए नर्मदापुरम के विकास के लिए सरकार बदलने का आह्वा किया। जिससे क्षेत्र का समुचित विकास हो सके हो। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज चंद्रोल एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहां नर्मदापुरम में पिछले 35 वर्षों में किसी भी प्रकार का कोई विकास कार्य यहां नहीं किया गया है। इस क्षेत्र में शिक्षा के साथ-साथ बेरोजगारी पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या शाह जी ने कहा शिवराज सिंह को पिछले 18 वर्षों में महिलाओं की याद नहीं आई आज प्रदेश महिला अत्याचार में प्रदेश नंबर वन है । और वही शिवराज जी प्रदेश की जनता को आज झूठे वादे कर बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस विचार विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेश थापक ने कहा नर्मदापुरम में उपनगरीय क्षेत्र ग्वालटोली का उपयोग भाजपा ने सिर्फ वोटों के लिए किया है। पिछले ढाई दशक से इस क्षेत्र को मुख्य शहर से जोड़ने के लिए यहां के विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि हमेशा से उदासीन रहे हैं और ग्वालटोली उपनगरीय क्षेत्र की जनता निरंतर परेशान हो रही है। क्षेत्र को एक ओवर ब्रिज की आवश्यकता अति शीघ्र है जिससे क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। धरना प्रदर्शन में जिले के सभी कांग्रेसन शामिल हुए जिसमें पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, ओमप्रकाश रघुवंशी, विजय दुबे काकू भाई, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधाबाई एवं सुधीर पटेल , पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल फौजदार ,पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार, जनपद सदस्य हाकम सिंह , चन्द्रगोपाल मलैया, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सतपाल पलिया, रणवीर सिंह पटेल ,मधुसूदन यादव, मोहन झालिया,पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सैनी, सुनील शर्मा, राधेश्याम पटेल,बीनू बुधौलिया, राजकुमार उपाध्याय, बलवीर चौहान, विकास आर्य, अज़हर खान,कृष्णा चौहान, कुलदीप राठौड़,राकेश शर्मा,महेश पांडे, फैजान उल्हक,भूपेश थापक , राकेश रघुवंशी, सत्यम तिवारी, गोल्डी बेस ,मयूर जयसवाल, शैलेंद्र गोयल सहित अनेक जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज चंद्रोल और पूर्व अध्यक्ष पंकज राठौर ने किया। आभार प्रदर्शन पूर्व अध्यक्ष अजय सैनी ने किया। इटारसी नपा में भाजपा की पूर्व पार्षद दिव्या बस्तबार के भाई यतीश बस्तवार ने कांग्रेस की सदस्यता ली। यतीश भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारी रहे। उन्हें मप्र प्रभारी संजय कपूर, विधायक और जिला प्रभारी संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवराज चंद्रोल,नगर कांग्रेस अध्यक्ष,धर्मेंद्र तिवारी, इटारसी नगर अध्यक्ष मयूर जैसवाल ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

भाजपा जिला कार्यालय में हुई पत्रकारवार्ता,सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि जब भी चुनाव नजदीक आते है कांग्रेस झूठ और भ्रम का मकड़जाल फैलाती है.....!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d