• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

भाजपा जिला कार्यालय में हुई पत्रकारवार्ता,सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि जब भी चुनाव नजदीक आते है कांग्रेस झूठ और भ्रम का मकड़जाल फैलाती है…..!

by Manish Gautam Chiefeditor
June 25, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जब भी चुनाव नजदीक आते है कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाने का कार्य जनता के बीच करती है। कांग्रेस ने 15 महीने की अपनी सरकार में किसान और युवाओं के साथ छलावा किया था। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही गरीब कल्याण की कई योजनाएं भी बंद कर दी थी। कांग्रेस की गलत नीतियों से किसान इनकी सरकार में कर्जदार हो गए थे। अब चुनाव नजदीक है कांग्रेस ने अपने झूठ और भ्रम का मकड़जाल फैलाना प्रारंभ कर दिया है यह बात रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सोहागपुर विधायक

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230625-WA0031-1.mp4

विजयपाल सिंह ने कही। पत्रकार वार्ता में विधायक श्री सिंह ने केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने जनकल्याण की सैकड़ों योजनाएं बनाई है जिसका लाभ आज अंतिम तबके के व्यक्ति को मिल रहा है। मध्यप्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने का काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण हमारे किसान कर्जदार हो गए थे उन्हें कर्ज के संकट से निकालने का काम हमारी भाजपा सरकार ने किया है। प्रदेश सरकार ने मूंग खरीदी पर एमएसपी तय कर दी है। सोमवार से हमारे जिले में भी मूंग खरीदी चालू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। प्रदेश में गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं चल रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से आज हमारे देश का डंका विदेशों में भी बजा है। आज हमारे प्रधानमंत्री जब विदेशों के दौरे पर जाते है तो उस देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पलक पाबड़े बिछाकर मोदी जी का इंतजार करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नव वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम कार्यकाल रहा है इस कार्यकाल में भारत मजबूती से विकास के आयाम गढ़ रहा है। कांग्रेस सत्ता के लिए  छटपटा रही है और हमारी लाड़ली बहनों को नारी सम्मान के नाम पर भ्रमित कर रही है। हम तो हमारे विकास कार्यों की सूची लेकर कांग्रेस को खुले मंच से बहस करने की चुनौती देते है। मीडिया प्रभारी अमित महालहा ने बताया कि इस प्रेसवार्ता में भाजपा जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे , मुकेशचंद्र मैना , भाजपा झुझोप्र प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल , जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी , वरिष्ठ नेता संदेश पुरोहित , कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी , कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित , भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा ,नर्मदापुर मंडल अध्यक्ष रोहित गौर , महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना पुरोहित ,भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी उपस्थित रहे।

 

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने प्राचीन जगदीश मंदिर के मंहत नारायण दास जी का शाल व श्रीफल से स्वागत किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d