कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी इस समय शहर के विकास में पूरी ऊर्जा एवं मनोयोग के साथ कार्य कर रही हैं उनके द्वारा शहर विकास के लिए अनेकों सौगातें दी जा चुकी हैं इसी कड़ी में गत रात्रि मंगल नगर के चौधरी मोहल्ला में 6 लाख की लागत से बनने वाली नाली एवं विलगवा मोड़ में निर्मित होने वाले रिटर्निंगवाल निर्माण का भूमि पूजन एमआईसी सदस्यों सम्मानीय पार्षद वार्ड की देवतुल्य जनता जनार्दन की उपस्थिति में किया। रिटेनिंग वॉल निर्माण में लागत 4 लाख रुपए की लागत आएगी। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि शहर की विकास यात्रा का कार्य निरंतर जारी रहेगा उन्होंने कहा कि हमारा एक ही संकल्प है।हमारा शहर विकसित एवं विकासशील शहरों की श्रेणी में लाया जाए। इस दौरान एमआईसी सदस्य श्रीमती बीना बैनर्जी पार्षद श्रीमती प्रभा गुप्ता श्रीमती शकुंतला सोनी श्रीमती सीमा श्रीवास्तव उपयंत्री संजय मिश्रा स्थानीय निवासी गंगाराम चौधरी अंकुश तिवारी महेश शुक्ला दिनेश गुप्ता की मौजूदगी रही
