कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी इन दिनों निर्माण कार्यों को लेकर पूरी सख्ती के साथ कार्य कर रही हैं। उनका मानना है कि शहर के विकास में होने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं शासन के तय मापदंडों का पालन करना हर हाल में जरूरी है। उन्होंने खिरहनी क्षेत्र रपटा से माई नदी तक हो रहे डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को हिदायत देते हुए कहा कि एक तरफ से पूरी रोड बनाने के साथ बीच में ना छोड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना होगा ।शहर के लिए जारी निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की हीला हवाली व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा शहर विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। शहर में चल रहे निर्माण कार्यों में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष माननीय बीडी शर्मा जी का बराबर सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस दौरान पार्षद सीमा श्रीवास्तव विभागीय अधिकारी सुनील सिंह संजय मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
