कटनी जिलें में म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत कटनी द्वारा दिनांक 23/06/2023 को विकासखंड रीठी की ग्राम पंचायत सैदा में जागरूकता कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्रामीण स्तर पर डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय दुवारा देशव्यापी अभियान आयोजित किया गया। जिसमे ब्लॉक नोडल श्री रामसुजान द्विवेदी दुवारा समूह सदस्यों को बैंकिंग एवं अन्य वित्तीय सेवाए जैसे – पैसा जमा एवं निकासी, पैसा ट्रान्सफर, बीमा, अटल पेंशन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना एवं स्वास्थ्य बीमा योजना, बिल भुगतान एवं डिजिटल लेन देन के लाभ जैसे – प्रतीक्षा नहीं करना 365 दिवस बैंकिंग सुविधा, बैंकिंग सेवाएं आपके दुवार, सहज एवं आसान सेवाएं आदि के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही यह जानकारी भी दी गई कि उक्त लेनदेन बीसी सखी के माध्यम से कर सकते हैं। बीसी सखी दुवारा समूह सदस्यों को बैंक का बेलेंस चेक करके, बचत खाते से राशी आहरण करके बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता , ग्राम पंचायत सचिव ,ग्राम रोजगार सहायक, ग्रामीण जन व स्व सहायता समूह सदस्य उपस्थित रहे।
हरिशंकर बेन


