रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम ने सम्पूर्ण जिले के बूथ स्तर पर मां भारती के अमर सपूत, महान राष्ट्रभक्त एवं शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर जिले के 22 मण्डलों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथस्तर पर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा बताए गए एकता और अखण्डता का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने पिपरिया के बूथ क्रं. 124, 125 पर पुष्पाजंलि अर्पित की वहीं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने नर्मदापुरम के बूथ क्रं. 110, 111 पर बूथ अध्यक्ष के साथ डॉ. मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. अखिलेश खण्डेलवाल ने नर्मदापुरम सतरास्ते स्थित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पार्टी पदाधिकारियों एवं मंडल कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर बलिदान दिवस मनाया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी ने पुरानी इटारसी मंडल में एवं मंडल अध्यक्ष सुशील बरखड़े ने केसला मंडल में बलिदान दिवस मनाया।

