रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के विवाहित जोड़ों को आज नगरपालिका नर्मदापुरम द्वारा विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की अध्यक्षता में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव , नपा विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव द्वारा वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में नगरपालिका सभापति श्रीमती नैना सोनी , सभापति श्रीमती प्रेमा पांडे एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला
उपाध्याश राजेश तिवारी , मंडल अध्यक्ष रोहित गौर , सागर शिवहरे ,नौजवान मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अमीन राईन एवं समाजिक बंधु उपस्थित रहे ।सभी जोड़ों ने चेक प्राप्त कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , विधायक डॉक्टर शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद प्रेषित किया ।

