रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। आगामी 27 जून को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में देश के दस लाख बूथों को डिजिटल रैली के माध्यम से संबोधित करेंगे। जिसमें सभी राज्यों के लोकसभा से 5-5 कार्यकर्ताओं को बुलाया है। देश भर से 2500 कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेगें। मध्यप्रदेश के 6400 बूथों का संगठन एप्प पर डिजिटलाइजेशन है। हर बूथ पर पन्ना प्रभारी एवं पन्ना समिति का काम भी डिजिटल हो गया है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा कदम है। इसी संदर्भ में नर्मदापुरम जिला एवं हरदा जिले के अपेक्षित पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी पंकज जोशी ने दोनों जिले के पदाधिकारियों को 27 जून को बूथ विजय संकल्प अभियान कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही 27 जून को मंडलों पर सात दिवसीय प्रवास पर आने वाले विस्तारकों की व्यवस्था एवं उनके प्रवास कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की। साथ ही 27 जून को दोनों जिले के बूथ एवं शक्ति केन्द्रों पर प्रधानमंत्री जी के लाइव प्रसारण को सुनने के दिशा-निर्देश दिए। बैठक में नर्मदापुरम भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों को कार्यक्रम को सुचारू रूप से करने का आव्हान किया। नर्मदापुरम जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे एवं हरदा जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला ने जिलेवार अपेक्षित सदस्यों की संख्या ली। बैठक का संचालन सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक गजेन्द्र सिंह चौहान एवं जिला सह संयोजक राहुल सिंह ठाकुर ने किया एवं आभार सोशल मीडिया विभाग के संभाग प्रभारी दीपक नेमा ने व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से विधायक ठाकुरदास नागवंशी, प्रेमशंकर वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अखिलेश खण्डेलवाल, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रांशु राने, हरदा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा सहित दोनों जिले के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, विधानसभा संयोजक, विधानसभा विस्तारक, मंडल के पालक एवं सहयोगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

