• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, March 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर के पास फिर से पहुंचने लगा मध्यान्ह भोजन का टिफिन नवीन शिक्षण सत्र शुरू होने के साथ ही कलेक्टर ने फिर दोहराई गत वर्ष की रणनीति*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 23, 2023
in कटनी
0
कलेक्टर के पास फिर से पहुंचने लगा मध्यान्ह भोजन का टिफिन नवीन शिक्षण सत्र शुरू होने के साथ ही कलेक्टर ने फिर दोहराई गत वर्ष की रणनीति*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

नवाचार को मिली थी उल्लेखनीय सफलता, एमडीएम में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त*

कटनी। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार का कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा…कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद ने एक बार फिर संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी नसीहत देते हुए नवीन शिक्षण सत्र शुरू होने के साथ ही रोजाना बच्चों को दिए जाने वाला मध्यान्ह भोजन चखना शुरू कर दिया है। .. शिक्षण सत्र 2022 -23 की तरह 2023-24 में भी बच्चों को मीनू के अनुसार पौष्टिक और गुणवत्ता युक्त मध्यान्ह भोजन प्रदाय किया जाए ये सुनिश्चित करने कलेक्टर श्री प्रसाद रोजाना बच्चों को दिया जाने वाला मध्यान्ह भोजन स्वयं खा रहे हैं और उसकी गुणवत्ता को लेकर संतुष्टि कर रहे हैं।
*प्रभावी साबित हुआ था ये नवाचार*
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कटनी का पदभार ग्रहण करने के तत्काल बाद एक स्कूल के निरीक्षण दौरान जब कलेक्टर अवि प्रसाद ने बच्चों को दिया जाने वाला मध्यान्ह भोजन चखा तो उन्हें काफी निराशा और अप्रसन्नता हुई। गुणवत्ताहीन मध्यान्ह भोजन वितरित किए जाने पर उन्होंने न सिर्फ नाराजगी जताई बल्कि इसमें सुधार के साथ साथ गुणवत्ता निरंतर बरकरार रहे इसके लिए प्रभावी रणनीति बनाते हुए एक नवाचार किया। उस दिन के बाद से रोजाना बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन का टिफिन कलेक्टर श्री प्रसाद तक पहुंचता और वे लंच में उसे चखते और ये नवाचार इतना सफल साबित हुआ कि गत शिक्षण सत्र में बच्चों को गुणवत्ता युक्त मध्यान्ह भोजन बच्चों को मिलता रहा।
*बच्चों की उपस्थिति और परीक्षा परिणाम पर भी दिखा सकारात्मक असर*

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230623-WA0059.mp4

बच्चों के मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में हुए सुधार का सीधा असर जिले के स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पर भी देखने मिला। कलेक्टर श्री प्रसाद के नवाचार के बाद से जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में औसतन 5 फीसदी से अधिक का इजाफा देखने को मिला साथ ही बच्चों का घर से टिफिन लाने का क्रम भी बंद हो गया। अब तक कचरे और जानवरों का निवाला बनने वाला मध्यान्ह भोजन अपने सुधरे स्वरूप और पूर्ण पौष्टिकता के साथ बच्चों की थाली में नजर आने लगा। उपस्थिति बढ़ी तो बच्चों ने स्कूल में ज्यादा से ज्यादा अध्ययन किया और उसका नतीजा बेहतर परीक्षा परिणाम के रूप में सामने आया।
*पौष्टिक मध्यान्ह भोजन बच्चों का अधिकार: कलेक्टर*
नवीन शिक्षण सत्र शुरू होने के साथ एक बार कलेक्टर श्री प्रसाद स्वयं बच्चों को दिए जाने वाला मध्यान्ह भोजन चख रहे हैं और उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गत वर्ष इसमें लापरवाही बरतने वाले कई समूह कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा की गई कार्यवाही का सामना भी कर चुके हैं। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि बच्चों को शिक्षा का अधिकार है और स्कूलों में दिया वाला मध्यान्ह भोजन भी उनका अधिकार है और हम सबकी यह जिम्मेदारी है कि उन्हें पौष्टिक मध्यान्ह भोजन मिले और बच्चों को उनके इस अधिकार से वंचित न रखा जाए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी की उपस्थिति में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी की उपस्थिति में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d