कटनी भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे उन्होंने एक देश में दो विधान दो निशान लागू नहीं करने का विरोध भी किया था। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था।उनकी मृत्यु 23 जून 1953 में हुई थी। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंडित मुखर्जी महान चिंतक होने के साथ-साथ शिक्षाविद भी थे। उन्होंने कहा कि हिंदुत्ववाद के प्रणेता हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। इस दौरान एमआईसी सदस्य श्रीमती बीना बैनर्जी पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव सहित भाजपाजनों की उपस्थिति रही।*


