खाद्य ,सहकारिता एवम शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समीक्षा बैठक में दिए निर्देश*
कटनी (22 जून)- प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत जिले की समस्त शालाओं में मध्यान्ह भोजन की उपलब्धता हेतु माह अप्रैल तक के खाद्यान्न का शत प्रतिशत उठाव पीडीएस दुकानों के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने गुरुवार को खाद्य,सहकारिता एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समीक्षा बैठक में दिए। सीईओ ने कहा की पीडीएस दुकानों को नियमित रूप से संचालित कर खाद्यान्न की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए ताकि दुकानों के माध्यम से शालाओं तक खाद्यान्न वितरण हो सके। शालाओं में मध्यान्ह भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने हेतु खाद्य, सहकारिता और शिक्षा विभाग के अधिकारी समन्वय स्थापित कर परिणाम मूलक कार्य करें ताकि शालाओं के प्रारंभ होते ही छात्र छात्राओं को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध हो सके। इसके पूर्व जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने समीक्षा करते हुए खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण की स्थिति की जानकारी ली। सीईओ ने एएमएस पोर्टल पर दैनिक और मासिक एसएमएस कार्य हेतु शाला प्रभारी के रजिस्ट्रेशन की स्थिति एवं अन्य गतिविधियों का परीक्षण एमडीएम
मॉनिटरिंग व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से किए जाने के निर्देश दिए। अप्रैल माह में खाद्यान्न उठाव की स्थिति जिन्होंने खाद्यान्न नहीं उठाया है उन पर दैनिक निगरानी करते हुए शत प्रतिशत खाद्यान्न उठाव हेतु त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एमडीएम समीक्षा बैठक में परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी बालेंद्र शुक्ला,डीपीसी केके डेहरिया, ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक शबाना बेगम ,सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं बीआरसीसी उपस्थित थे।


