नागलवाड़ी उमरेठ तहसील के अंतर्गत आने वाले थावरी दामोदर हाई स्कूल के शिक्षकों की मनमानी चल रही है मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा छठवीं से 12वीं तक की कक्षाए 20 जून 2023 से 30 जून तक सुबह के समय स्कूल संचालित होगा लेकिन थावरी दामोदर हाई स्कूल के शिक्षक लेट आते इसकी जानकारी विद्यार्थियों के
पालक को मिली तो उन्होंने स्कूल परिसर में जाकर देखा तो 8:30 बज चुके थे कोई भी शिक्षक स्कूल में नहीं आया था तब यहां के जिम्मेदार अधिकारी भी स्कूलों की सुध तक नहीं लेते ऐसे में शिक्षक बेखौफ होकर किसी भी समय स्कूल आते है। स्थानीय रिपोर्टर द्वारा मौके पर जायजा लिया गया तो वहां कोई भी व्यक्ति नहीं मिला
इस मामले को लेकर बीआरसी का कहना है कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


