कटनी( 21 जून )- प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने लिए म.प्र.शासन द्वारा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना में प्रशिक्षु छात्र को 8000-10000 रूपये प्रतिमाह स्टायपेंड प्रदान किया जाएगा। जिसका 25 प्रतिशत प्रतिष्ठान द्वारा एवं 75 प्रतिशत शासन द्वारा वहन किया जाएगा।
शासन की इस महात्वाकांक्षी योजना में सभी प्रकार के औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के पंजीयन जारी है। प्रतिष्ठान पंजीयन के लिए केवल जीएसटी नंबर होना अनिवार्य है। प्रतिष्ठानों द्वारा इस योजना का लाभ उठाने के लिए mmsky.mp.gov.in पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन करें एवं पंजीयन हेतु कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कटनी में संपर्क करें।

