रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। एनईएस शिक्षा महाविद्यालय एवं पंडित रामलाल शर्मा शिक्षा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनईएस महाविद्यालय के प्रबंधक अरुण शर्मा एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ज्योत्स्ना खरे एवं पंडित रामलाल शर्मा शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रिंस जैन द्वारा मां सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की । योग प्रशिक्षक कुमारी दिव्यानी रघुवंशी द्वारा योगासन के विभिन्न आसनों एवं क्रियाओं का प्रदर्शन कर उनके महत्व को बताया गया।साथ ही इस अवसर पर रघुवीर सिंह राजपूत आचार्य योग प्रशिक्षक द्वारा योग की क्रियाओं जैसे अनुलोम – विलोम, कपालभाति एवं सुख आसन , पद्मासन पश्चिमोत्तानासन , वृक्षासन आदि आसनों के फायदे एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ द्वारा योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर एनईएस शिक्षा महाविद्यालय एवं पंडित रामलाल शर्मा शिक्षा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

