• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुए सामूहिक योग के कार्यक्रम ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग’’ योग दिवस की थीम

by Manish Gautam Chiefeditor
June 21, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिला मुख्यालय में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ विशेष योग सत्र का आयोजन

कटनी (21 जून) – नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हर घर आंगन योग के संदेश को बढ़ावा देने बुधवार 21 जून को प्रातः 6 बजे से जिले भर में सामूहिक योग के कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग’’ है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर, कटनी में मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल, कलेक्टर अवि प्रसाद की मौजूदगी में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। यहां लोगों ने सामूहिक रूप से आसन, प्राणायाम और ध्यान की यौगिक क्रियाओं में भाग लिया। योग कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया गया। यहां जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उदबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया।

इस दौरान कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, सीईओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत, पूर्व विधायक अलका जैन, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव एवं सिविल सर्जन यशवंत वर्मा, सी.ए. सुशील शर्मा एवं अन्य सदस्यों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों, शासकीय अधिकारी – कर्मचारियों, छात्र- छात्राओं ने योगाभ्यास किया। योग दिवस के अवसर पर जिले के ऐतिहासिक स्थल विजयराघवगढ़ के किले सहित विभिन्न स्थानों पर योग सत्र आयोजित किये गये। योग सत्र में बड़ी संख्या में शामिल होकर लोगों ने योगाभ्यास किया।

सामूहिक योग कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना से की गई तत्पश्चात योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को चालन क्रियायें, योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। योगासनों में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्थानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्थानपादासन, अर्द्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन का अभ्यास कराया गया। इसके पश्चात कपालभाती, अनुलोम- विलोम, शीतली और भ्रामरी प्राणायाम कराया गया। फिर ध्यान, संकल्प एवं शांतिपाठ किया गया। कार्यक्रम में योग करने से तन- मन और बुद्धि स्वस्थ रहनें सहित अन्य लाभों से अवगत करायाग गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में कराये प्रतिष्ठान पंजीयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d