रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। योग एवं आसनों को लेकर देश में अपना एक नाम स्थापित करने वाली पतंजलि योग पीठ द्वारा आज योग प्रभारी श्रीमती मिथिलेश शर्मा एवं उनकी सहयोगी टीम द्वारा बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आसन प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया । योग प्रभारी मिथिलेश्व शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज नौवे योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग संस्था द्वारा देश ही नहीं विदेशों में भी इसका क्रम जारी रहा है । हमारे द्वारा आसनों प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से मानव शरीर को स्वस्थ रखा जाता है और आमजन आज के समय में चल रही विभिन्न असाध्य बीमारियों का योग अभ्यास के माध्यम से शमन होता रहे है। साथ ही योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेदिक दवाओं के माध्यम से भी स्थाई समाधान किया जा रहा है। योग को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि योग हमारे जीवन की अनिवार्यता है इसके अभ्यास से धीरे-धीरे लाभ दिखाएं देंगे । गौरतलब है कि प्रभारी श्रीमती मिथिलेश शर्मा का योग के माध्यम से लोगों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। महिला पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में पूरे जिले में बहनों ने योग किया। 21 जून से पूर्व पांच दिवसीय योग शिविर लगाकर योग प्रशिक्षण दिया गया है। योग प्रभारी मिथिलेश शर्मा के निर्देशन में सभी पदाधिकारी बहनों ने स्कूल, कॉलेज ग्राउंड ,बस्तियों में द्वारा योग अभ्यास करवाया गया। मिथिलेश शर्मा ,श्रीमती रीना नागर ,वृद्धजन पार्क लता वर्मा, देवांशी, मालाखेड़ी मधु मिश्रा , प्रभारी मिथिलेश शर्मा ने बताया राजकुमारी मालवीय जोकि कमर दर्द के बाद से घर में परिवार के साथ योग उनके द्वारा किया गया। हेमलता सोनी , माहेश्वरी प्रताप और अंजू भारद्वाज, इंदिरा तिवारी, जय पाराशर, उर्मिला त्रिवेदी ,उषा यादव, अर्चना अग्रवाल ,श्वेता युवा प्रभारी नारी शक्ति, भानु नाथ इन सभी पदाधिकारी बहनों ने अपनी पूरी टीम के साथ योग कराया।
