रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । योग हमारी प्राचीन संस्कृति है। यह शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ मानसिक तनाव से मुक्ति का उत्तम उपाय है उक्त् बातें बांद्रावान नर्मदापुरम दिवस बसेरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ हेमंत सूत्रकार ने कही । कार्यक्रम में जन आभियान परिषद के संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी ने कहा की योग करना प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जीवन शैली में नियमित प्रतिदिवस करना चाहिए आपने द्वारा हार्टफुलनेस की ध्यान पद्धति द्वारा सभी को ध्यान योग कराया। इस कार्यक्रम में जन अभियान परिषद से जुड़ी नवांकुर संस्था वीणा-पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था के अध्यक्ष आनंद नामदेव द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमारे 2015 से सम्पूर्ण विश्व में इक्कीस जुन को मनाया जा रहा हैं, इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री जी को जाता हैं। संकल्प तरु संस्था के अध्यक्ष प्रमोद पांडे जी द्वारा योग को करने से अत्यंत फायदे होते है, असाध्य रोगों को दूर किया जा सकता है, योग दिवस को सभी को बधाई दी।
नर्मदापुरम। योग दिवस के अवसर पर अरुण राणा एवं राजेश गौर द्वारा योग व ध्यान कराया, साथ ही योग शिक्षिका दीप्ति दुबे द्वारा व अनुलोम- विलोम, वज्रासन, भ्रामरी और प्राणायाम के साथ कई योग आसन के योगाभ्यास कराया एवं इन योग आसनों के करने से क्या क्या फायदे हैं, वह जानकारी भी विस्तार पूर्वक दी। योग दिवस के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमन मीना, किरण मलैया, साकेत तिवारी , शंशाक मिश्रा सरपंच रायपुर, लालता मलैया सचिन सराठे, नीरज चतुर्वेदी, वीणा पाणी संस्था के सचिव अमित नामदेव एवं शिक्षक, शिक्षिका, समाजसेवियों के साथ बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन आनंद नामदेव एवं कार्यक्रम का आभार जनपद सीईओ हेमंत सूत्रकार द्वारा किया।
