जबेरा दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जबेरा थाना क्षेत्र भदर नाला की मोड़ के पास मारुति वैगनआर कार और ट्रक की भिड़ंत हुई है हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है हादसे की सूचना लगते ही जबेरा पुलिस एएसआई राकेश पाठक स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से कार चालक दंपत्ति का रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां पर इलाज के दौरान अजीत जैन जबलपुर निवासी की मौत हो गई वहीं उनकी पत्नी वर्षा जैन को गंभीर स्थिति के चलते जबलपुर रेफर किया गया है पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव का पीएम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है हादसे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही हैं।

