• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बंजारी में हैलीपेड पर उतरते ही लाड़ली बहनों से मिलने पहुंचे

by Manish Gautam Chiefeditor
June 12, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी ( 11 जून )- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आज यहां बंजारी स्थित हैलीपैड में हैलीकॉप्टर से उतरते ही यहां अपने लाड़ले भैया और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान के इंतजार में पलक पांवड़े बिछाए बैठी लाड़ली बहनों से मिलने सीधे पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिलचिलाती धूप में लाड़ली बहनों के पास पहुंचकर उनके सिर पर हाथ रखकर लाड़ली बहनों को खुश रहने का आशीर्वाद दिया और कुशलक्षेम पूछा। बहनों ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान का दिल खोलकर स्वागत किया और मुख्यमंत्री के पर पुष्पवर्षा की।

हैलीपैड में बैंड बाजे के बीच मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। बहनें यहां मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने हाथों में “भैया जी को धन्यवाद”……..लिखी तख्तियां लेकर खड़ी थी।

मुख्यमंत्री ने भी अपनी लाड़ली बहनों को निराश नहीं किया और पूछा – पैसा सबके खाते में आ गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राखी पुरैनी ग्राम की ममता और ग्राम खरखरी की अनीता एवं देवराकला की मीराबाई से चर्चा किया और बैंक खाते में रुपया पहुंचने की जानकारी ली। बहनों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आपका भेजा रुपया मेरे खाते में आ गया है।मुख्यमंत्री ने कटनी नगर के पाठक वार्ड निवासी अंजू बर्मन के सिर पर हाथ रखकर कहा-खुश रहो बहना, सब ठीक है। इस पर अंजू ने कहा आप जैसे भाई के रहते सब कुशलमंगल है।
* मनोज कुमार श्रीवास्तव*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

ग्राम झरेला में लूप लाइन बिछाकर शुरू कराई गई जलापूर्ति* *शिकायत मिलते ही कलेक्टर ने तत्काल हल कराई समस्या*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.