कटनी नगर पालिक निगम की सक्रिय महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा शहर को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उनके द्वारा आज वार्ड क्रमांक 34 रामकृष्ण परमहंस वार्ड छपरवाह चौरसिया मैरिज गार्डन के समीप में स्थानीय पार्षद श्रीमति शकुंतला सोनी एवं स्थानीय जनों की उपस्थिति में नवीन बोरवेल का भूमि पूजन कर मौके पर उत्खनन कार्य कराया गया। महापौर महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि जल है तो कल है हमारे द्वारा शहर हित में होने वाले सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए हर संभव प्रयास भी किए जा रहे हैं।जो कि धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शहर को आने वाले समय में पेयजल समस्या से मुक्ति दिलाने का कार्य हमारी प्राथमिकता में शामिल है। महापौर द्वारा स्थानीय निवासियों से संवाद करते हुए अपील की गई की पानी को सहेजना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। जिसे हम सब मिलकर पूरा कर सकते हैं। इस दौरान एमआईसी सदस्य सुभाष साहू पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव सहित स्थानीय जन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


