रिपोर्टर शैलेश पाठक
रोशन नगर मे श्रीराम जानकी मंदिर के पीछे निवासी श्रीमती रितू सिंह भदौरिया के सूने घर से दिनदहाड़े शुक्रवार की दोपहर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवर और नकदी सहित 5 लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गए। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच में
अपनी बहन के घर टिफिन देने के लिए घर के पास ही गई थी और लगभग 30 मिनट बाद वापस आने पर मेरे घर का ताला टूटा
हुआ था और अंदर जाने पर
कमरे की अलमारी भी टूटी हुई थी।सामान पलंग पर बिखरा हुआ था।अज्ञात चोरों द्वारा 25 ग्राम सोने का गले का हार,10 ग्राम की सोने की गले की चेन, दो सोने के मंगल सूत्र,सोने की अंगूठी वजन लगभग 10 ग्राम, कान के
12 ग्राम की सोने की झुमकी, 2 जोड़ी चूडी 250 ग्राम,पायल सहित 7000 रुपये नगद चोरी करके ले गए। चोरी गए सामान की कीमत गृह स्वामी ने लगभग 5 लाख बताई है।


