पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुश्री सिमाला प्रसाद (भा.पु.से.) के द्वारा रेल यात्रियों के मोबाईल
चोरी तथा चोरी पर नियंत्रण लगाये जाने व चोरी की बारदात में अधिक से अधिक बरामदगी किये जाने
के निर्देश दिये गये थे उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर श्री लोकेश मार्को के निर्देशन में थाना प्रभारी
रेल जबलपुर निरीक्षक शशि धुर्वे के द्वारा टीम गठित कर संपत्ति संबंधी अपराधों में अधिक से अधिक
बरामदगी का अभियान चलाया जा रहा हैं एवं रेल यात्रियो को एम. पी. जी.आर.पी. हेल्प एप प्ले स्टोर से
डाउनलोड कराया जाकर जागरुक किया जा रहा हैं वही दूसरी ओर गठित टीम के द्वारा बदमाशो की
धरपकड की जा रही हैं
जिनके द्वारा 09 प्रकरणो में थाना जी. आर. पी. जबलपुर के अप. क्र. 179/23
धारा 379,411 ता.हि., अप. क्र. 2 / 23 धारा 379,411 ता.हि., अप.क्र. 243/23 धारा 379,411
ता.हि, अप.क्र. 272/23 धारा 379 ता.हि., अप.क्र. 311 / 23 धारा 379 ता.हि., अप.क्र. 584/22 धारा
379,201 ता.हि., अप.क्र.26/23 धारा 379,411 ता.हि., अप. क्र. 60/22 धारा 379,411 ता.हि.
, अप. क्र. 88/22 धारा 380,411 त.हि. में यात्रियों के चोरी गये पर्स / नगदी / मोबाईल एक रियलमी
कंपनी, एक पर्स जिसमें नगदी 1000 रु. व कागजात, नगदी 2000 रु., एक मोबाईल रियलमी कंपनी
, ओप्पो कंपनी, रेडमी कंपनी, सैमसंग कंपनी, इनफिनिक्स कंपनी, हुबाई कंपनी, विवो कंपनी कुल
कीमती लगभग 1,37,000/- रु. का मसरुका जप्त किया गया हैं जिसमें आरोपी शफीक शाह पिता बहीर
शाह निवासी जोहरिया करेली जिला नरसिंहपुर, रंजीत उर्फ पप्पू कौरव पिता सुल्तान सिंह निवासी करेली
नरसिंहपुर, आरती सिंह पति राकेश सिंह निवासी सरगाँव जिला मुंगेली छ.ग.,संन्नो उर्फ शमशाद पति
सिराज अहमद निवासी बडा मदार छल्ला थाना हनुमानताल जबलपुर, राहुल पिता कमल सिंह निवासी
ठूठा थाना पिपरिया जिला नर्मदापुरम, हरीश विश्वकर्मा पिता जगन्नाथ निवासी धनवाही थाना नौरोजाबाद
जिला उमरिया,मो. इमरान पिता मो. अकबर निवासी न्यू अहमद नगर थाना हनुमानताल जबलपुर, देवी
सिंह पटैल पिता चेतराम निवासी सर्रा थाना पचमढी जिला नर्मदापुरम, गोविंद प्रसाद कौशिक पिता
लक्ष्मी प्रसाद कौशिक निवासी म.न. 272 वार्ड न. 4 ग्राम पोस्ट हरदी कला ( टोना) जिला बिलासपुर
(छ.ग.),
राहुल साहू पिता बलीराम साहू निवासी गणेश नगर नया पारा ज्योति मेडीकल के पास जिला
बिलासपुर (छ..ग.)मनोज कुमार साहू पिता हरनारायण साहू निवासी म.न. 5 वार्ड न. 1 अटल आवास
टिपारा पारा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग ), उक्त सभी आरोपियो को धारा 41(का. ) नोटिस
देकर न्यायालय उपस्थित होने हेतु पाबंध किया गया । मोबाईलो की बरामदगी में थाना प्रभारी रेल
जबलपुर निरीक्षक शशि धुर्वे, उ.नि. डी. एल. उईके, स.उ.नि. आर. एस. शुक्ला, स. उ.नि. एस.के. जोशी
,स.उ.नि. संतोष गूजर, प्र. आर. कैलाश बाथरे, प्र. आर आनंद यादव, प्र. आर. राघवेन्द्र उरमलिया
प्र.आर.सतेन्द्र सिंह, आर. गोपाल सिंह, सायबर सेल आर. सागर उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही।


