रिपोर्टर शैलेश पाठक
कटनी में पीर बाबा देवरी बायपास में बन रहे जबलपुर से कटनी जाने वाले ब्रिज की दीवारें भरभरा कर गिर रही है। श्री जी कंट्रेक्सन द्वारा घटिया निर्माण और मंद गति से किया जा रहा है।अभी ब्रिज बना नही,लोग चले भी नहीं और ब्रिज की दिवाले अपने आप गिर रही है। जहां पर दीवार गिर रही है वहां पर मजदूर बैठते है, गाडियां खड़ी रहती है। जब दीवारें गिरी तो अच्छा हुआ उस दिन छुट्टी होने से कोई मजदूर नहीं था नही तो बड़ा हादसा हो जाता। अभी बरसात होना बाकी है, अगर बरसात अच्छी हुईं तो यह घटिया निर्माण कार्य ढह जायेगा। जिला कलेक्टर से मांग की गई है कि श्रीजी के ठेकेदार के कार्य की गुणवक्ता की जांच कर समय सीमा पर कार्य करने के निर्देश दिए जाएं।


