रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। कायाकल्प अभियान के तहत शहर की प्रमुख सड़कों के उन्नयन (डामरीकरण) कार्य का निरीक्षण नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने पार्षदों के साथ किया। इस दौरान पार्षद जिमी कैथवास, अमित विश्वास, कुंदन गौर, शुभम गौर, भाजपा युवा नेता रौनक मालवीय, पत्रकार बसंत चौहान मौजूद थे। दोपहर में एमजीएम कालेज रोड पर डामरीकरण का निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि लगभग 15 किलोमीटर लंबाई की विभिन्न सड़के 2.5 करोड़ रुपए से उन्नयन हो रही है।
इन सड़कों का होगा डामरीकरण –
1. बाजार क्षेत्र की प्रमुख सड़के देना बैंक से आरएमएस चौराहा।
2. लाइन एरिया की सड़कें।
3. बोर तलाई रोड से सरस्वती स्कूल होकर विश्वनाथ टाकीज चौराहा।
4. आजाद पंजा चौराहे से बालाजी मंदिर चौराहा।
5. राज टाकीज से मेहरागांव नदी तक नाला मोहल्ला।
6. श्रीराम मेडिकल से सनखेड़ा नाका तक।
7. तवा कॉलोनी गेट से एसडीएम कार्यालय तक।
8. सोना सांवरी से रेलवे स्टेशन तक।
9. देवल मंदिर क्षेत्र।
10. सूरज गंज चौराहे से एमजीएम कॉलेज होते हुए रेलवे अंडरपास तक हाइवे तक।
11. शहर की अन्य प्रमुख सड़के।
