रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। एक ओर मुख्यमंत्री जी किसानों की ऋणमाफी की घोषणा करते है वही किसानों से जबरन बसूली की जा रही है । आज ग्राम निमसाडिया में जिला सहकारी बैंक द्वारा किसानों का अपमान कर की गई वसूली गलत है । जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज चंद्रोल ने कहा कि सरकार का दोहरा चरित्र अब जनता के सामने है । कमलनाथ जी की 15 महीने की सरकार में हर किसान का बिना भेदभाव के कर्ज माफ किया और आने वाले समय मे हर किसान का कर्ज माफ करेगी । नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि किसानों के घर के सामने ढोल बजाकर उन्हें अपमानित किया जा रहा है ऐसा किसानों का अपमान भाजपा के राज में हो रहा है । ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने कहा कि किसान खाद बीज और डीजल की मेंहगाई से परेशान है, अतिबृष्टि ने फसल खराब कर दी है,ऐसी स्थिति में सरकार को किसानों के साथ होना चाहिए ।
भाजपा सरकार के इस अनैतिक कृत्य के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करेगी। श्री चंद्रौल ने बताया कि कुर्की की कार्यवाही के दौरान मोटर साइकिल जप्त की गई। 12 किसानों से 254700 एवम् 25000 रुपए का चेक प्राप्त किया। इस दौरान बैंक वसूली अधिकारी संतोष दीक्षित, देवेंद्र चौकसे, राजू राजोरिया, मानसिंह अहिरवार, सुरेश वर्मा, देवेंद्र दुबे, सहकारिता विभाग से विनोद बांगरे मनीष मलैया, सुलभ मलैया, रजनीश राव ,पुलिस बल बंदूक धारी गार्ड मौजूद थे।
