आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद, जिला कटनी विकासखण्ड रीठी के देवगांव सेक्टर की ग्राम पंचायत जमुनिया में पर्यावरण के प्रति जागरूकता व जल संरक्षण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रतिलाल चौधरी जनपद सदस्य व श्रीमती इंद्रा राजू राय सरपंच ग्राम पंचायत जमुनिया की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्री रतिलाल जी द्वारा शानदार उद्बोधन देते हुए सभी लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने व जल की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए वृक्ष और जल दोनो के महत्व को बताया। सांसे हो रही कम, आओ पेड़ लगायें हम के जयघोष के साथ लोगो को प्रतिवर्ष अधिक से अधिक पेड़ लगाने व उनकी रक्षा का संकल्प दिलाया। वहीं ग्राम की सरपंच श्रीमती इंद्रा राय ने सभी महिलाओं को व ग्राम वासियों को अधिक से अधिक पौधे रोपकर इस वर्ष पेड़ लगाने की अपील की। परामर्शदाता शरद यादव द्वारा लाडली बहना योजना अंतर्गत डीबीटी के संबंध में व एकल अभियान के संदर्भ में चर्चा की। इस कार्यक्रम में नवांकुर संस्था कुदरी के सदस्यों के अलावा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जमुनिया के राकेश गर्ग, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खम्हरिया नं.1 से राकेश यादव, प्रस्फुटन समिति मढ़ादेवरी के विनोद यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिखला से कमलेश पटेल, आशीष दुबे, ग्राम के श्री बेनी पटेल, आंगनवाड़ी जमुनिया से अनीता आदिवासी, सुभद्रा बाई, रागिनी राय, सुमन यादव, गायत्री यादव आदि की उपस्थिति रही। समापन अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में नीम के पौधे रोपे गए।कार्यक्रम का संचालन राकेश यादव व आभार प्रदर्शन विनोद यादव द्वारा किया गया।


