कटनी प्रवास पर पहुंचे जगद्गुरू सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी श्री राघव देवाचार्य जी महाराज ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘‘आम’’ और ‘‘शमी ’’ का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर कलेक्टर अवि प्रसाद मौजूद रहे।
जगद्गुरू स्वामी श्री राघव देवाचार्य जी महाराज ने बढ़ते प्रदूषण और ग्लोवल वार्मिंग को रोकने के लिए पौधारोपण को समाज की नैतिक जिम्मेदारी बताया। उन्होने कहा पर्यावरण का संरक्षण ही हमारे जीवन का सुरक्षा कवच है। स्वामी श्री राघव देवाचार्य जी महाराज ने कलेक्टर श्री प्रसाद को श्री रामचरित मानस की प्रति आशीर्वाद स्वरूप भेंट की।


