रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। सिवनी मालवा वन परीक्षेत्र अधिकारी वंदना मेहतो के खिलाफ वन परिक्षेत्र सिवनी मालवा के समस्त कर्मचारियों ने लिखित शिकायत का ज्ञापन सौंपा है। सभी कर्मचारियों ने मिलकर लिखित शिकायत की है कि जबसे वन परीक्षेत्र अधिकारी सिवनी मालवा पदस्थ हुई हैं तब से वन सुरक्षा, वन प्राणी सुरक्षा, वानकी कार्यों में सहयोग नहीं करती और घोर लापरवाही करती है। एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को भी अवैध कटाई और अतिक्रमण संबंधी मामले में उचित कार्रवाई एवं सहयोग नहीं देती और ना ही मौके पर पहुंचती हैं। कर्मचारियों के अवकाश स्वीकार नहीं करती और भी कई बिंदुओं पर ज्ञापन में शिकायत की है। अतः वन परीक्षेत्र अधिकारी सिवनी मालवा के दोषपूर्ण व्यवहार एवं तानाशाही रवैया से समस्त वन कर्मचारी मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान एवं अपमानित हैं। इस लिखित शिकायत के माध्यम से हम आपसे निवेदन करते हैं कि सभी बिंदुओं पर उचित जांच करें। अन्यथा कर्मचारियों की लिखित मांगों की उचित जांच नहीं होने पर सामूहिक धरना व प्रदर्शन, सामूहिक अवकाश एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उक्त जांच वन परीक्षेत्र अधिकारी की उपस्थिति में ना की जाएं अन्यथा वे जांच को प्रभावित कर सकती हैं। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर नर्मदापुरम एवं वन मंडल अधिकारी नर्मदापुरम तथा अपर वन मंडल अधिकारी नर्मदापुरम को भेजी है।


