विश्व पर्यावरण दिवस
सरदार पटेल इण्टर कॉलेज कचाटीपुर कन्नौज में आज विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानाचार्य श्री अमर सिंह चौहान ने शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ फलदार पेड़ लगाये तथा उपस्थित छात्रों को पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए शपथ ग्रहण करायी। प्लास्टिक का प्रयोग न करने की सलाह देते हुए प्रत्येक छात्र को कम से कम 5 पेड़ अपने घर मोहल्ले में लगाने को कहा तथा पेड़ लगाते हुए सेल्फी भेजने को कहा जिससे उनको एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जा सके।इस कार्यक्रम को जनमानस की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर अमित पटेल, गजेंद्र द्विवेदी, गोविंद पटेल, ज्ञानेंद्र सिंह, सुनील कुमार, विवेक कुमार, अवधेश कुमार, अनुपम कुमार व राकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


