कटनी पर्यावरण दिवस के तत्वाधान में सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक भोपाल स्थित रविंद्र भवन सभागार से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में सीधा प्रसारण वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रसारित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने व्यक्ति के जीवन से जुड़े प्राकृतिक नियमों एवं वृक्षों के महत्व को विस्तार से संबोधित करते हुए समझाया उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने जन्मदिन एव वैवाहिक वर्षगांठ व माता-पिता के पुण्यतिथि पर एक वृक्ष लगाकर व्यक्ति को अभूतपूर्व कार्य करना चाहिए। इसी कड़ी में नगर पालिक निगम द्वारा सीधे प्रसारण को देखने व सुनने की व्यवस्था की गई थी। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने भी अपने साथी पार्षदों अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम परिसर में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को देखा और सुना इसके तत्पश्चात परिसर के अंदर ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस को यादगार बनाने का कार्य किया गया। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि वृक्ष है। तो व्यक्ति का जीवन है।
यह जीवन तभी संभव है। जब हमारे आसपास वृक्षों का भंडार रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी को संकल्प के साथ अपने विशेष दिनों में एक वृक्ष का रोपण जरूर करना होगा जिससे कि नगर में पर्यावरण संरक्षित करने का कार्य भी होगा तथा छोटी-छोटी आदतों में यदि व्यक्ति अपने अंदर सुधार कर ले तो हम सब धरती मां को सब कुछ दे कर अपने जीवन को धन्य बनाने का कार्य कर सकते हैं।
इस दौरान उपायुक्त पीके अहिरवार पार्षद शशिकांत तिवारी श्रीमती सीमा श्रीवास्तव श्रीमती प्रभा गुप्ता श्रीमती सुमित्रा रावत गोविंद चावला राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहायक यंत्री राहुल जाखड़ सहित अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।


