• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी के तीनों स्टेशन साउथ, मुड़वारा एवं मुख्य स्टेशन को जोड़ने वाले ब्रिज के सर्वे हेतु 77.19 लाख के टेंडर जारी

by Manish Gautam Chiefeditor
June 2, 2023
in कटनी
0
कटनी के तीनों स्टेशन साउथ, मुड़वारा एवं मुख्य स्टेशन को जोड़ने वाले ब्रिज के सर्वे हेतु 77.19 लाख के टेंडर जारी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (2 जून )- पूर्व में लगातार माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष एवं मप्र विधानसभा में कटनी-मुड़वारा विधायक संदीप श्री प्रसाद जायसवाल द्वारा इस विषय को उठाया जाता रहा कि कटनी के चारों ओर रेलवे लाइन से जहां कटनी को आवागमन से लेकर रेलवे के महत्वपूर्ण जंक्शन होने का फायदा है वही सड़क यातायात में आवागमन के लिए परेशानी भी बनी रहती है, अतः कटनी के चहुमुखी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है कि कटनी के तीनों स्टेशन को जोड़ने वाले एक ब्रिज का निर्माण किया जाए जिससे ना सिर्फ मुड़वारा स्टेशन साउथ स्टेशन मुख्य स्टेशन के साथ-साथ भविष्य में बनने वाले न्यू कटनी स्टेशन सहित चारों स्टेशन आपस में जुड़ सकेंगे और आवागमन में आसानी होगी बल्कि इन क्षेत्रों के निवासियों के भी आवागमन के लिए एक बहुत बड़ी सुविधा उपलब्ध हो जाएगी और मेन रोड का ट्रैफिक दबाव भी कम हो जाएगा,

कटनी में माननीय मुख्यमंत्री जी की सभा में विधायक संदीप जयसवाल द्वारा इस मांग को उठाए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा इस हेतु 6 फरवरी 2021 की कटनी की आम सभा में मंगल नगर झर्रा टिकुरिया एवं गायत्री नगर से सिविल लाइन को जोड़ने वाले आरओबी निर्माण की की गई स्वीकृति की घोषणा (ब्0493) की गई थी एवं माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की घोषणा अनुसार 2023- 24 के बजट में सर्वे हेतु राशि का प्रावधान भी किया गया था अब इस दिशा में आगामी कार्यवाही संपन्न करते हुए सर्वे हेतु 77 लाख 19 हजार रुपए राशि के टेंडर जारी कर दिए गए हैं .

पिछले वर्षों में मिशन चौक के सागर पुल पर एवं लमतरा फाटक पर आरओबी का निर्माण हुआ है, इसके अतिरिक्त कटनी के मझगवॉ फाटक पर (जो लगभग पूर्णता की ओर है) एवं मैहर एवं जबलपुर रोड पर दो ओवर ब्रिज का निर्माण  कार्य प्रारम्भ है .

            कटनी-मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल द्वारा विश्वास व्यक्त किया कि कटनी नगर के तीनों रेलवे स्टेशनों को जोड़े जाने के प्रस्तावित रेल ओव्हर ब्रिज के सर्वे कार्य के टेंडर होने और तकनीकी स्वीकृति इत्यादि पूर्ण होने के उपरांत जल्द से जल्द इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ होकर पूर्ण होगा एवं जनता को एक नई सौगात मिलेगी.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर अवि प्रसाद ने यूनियन बैंक माधव नगर शाखा एवं पंजाब नेशनल बैंक कुठला का किया आकस्मिक निरीक्षण  डी.बी.टी. का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

कलेक्टर अवि प्रसाद ने यूनियन बैंक माधव नगर शाखा एवं पंजाब नेशनल बैंक कुठला का किया आकस्मिक निरीक्षण डी.बी.टी. का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d