आवेदक -श्री निरपत चौधरी पिता स्वर्गीय श्री सभई चौधरी उम्र 50 साल निवासी ग्राम डोकरिया बस स्टैंड के पास, तहसील विजयराघवगढ़ जिला कटनी
आरोपी- राजेंद्र कुमार राठौर पिता श्री सुकरु प्रसाद राठौर उम्र 54 वर्ष पटवारी हल्का 22 प्रभार 67 डोकरिया तहसील बिजयरावगढ़ जिला कटनी
ट्रैप दिनांक – 02/06/2023
ट्रैप राशि – ₹ 3,000/-
घटनास्थल-सभाकक्ष ग्राम पंचायत डोकरिया तहसील विजय राघव गढ़ जिला कटनी
कार्य – आवेदक की ग्राम डोकरिया तहसील विजयराघवगढ़ में स्थित जमीन के सीमांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया था जिसकी समय सीमा 31/5 /2023 थी जमीन के सीमांकन कार्य के एवज में हल्का पटवारी राजेंद्र राठौर तहसील कार्यालय विजयराघवगढ़ द्वारा ₹5000 रिश्वत की मांग की गई थी, शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक को पटवारी राजेंद्र राठौर तहसील कार्यालय बिजयराघवगढ़ जिला कटनी को ग्राम पंचायत भवन डोकरिया में ₹ 3,000 की रिश्वत लेते पकड़ा।
ट्रैप दल सदस्य- निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक नरेश बेहरा एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी


