टिमरनी जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहटगांव में बनाया जा रहे बाउंड्री वॉल पर घटिया निर्माण कार्य का आरोप लगाया गया था। जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा द्वारा अपने लेटर पैड पर लिखित आवेदन जांच का दिया गया था इसकी जांच करने के लिए जिला पंचायत हरदा से ई ई मैडम, ऐ ई सर एवं सब इंजीनियर द्वारा बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर बाउंड्री वाल का निरीक्षण किया गया ।वहीं ईट, गिट्टी और सीमेंट का सैंपल ले जाया गया। तथा उच्च स्तरीय जांच करने का आश्वासन दिया गया। यदि कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं हुआ है तो इस बाउंड्री वॉल को तोड़कर शुरू से करने का आदेश दिया जाएगा वही इसमें जो नुकसान हुआ है वह निर्माण एजेंसी से वसूला जाएगा इस प्रकार का उच्च अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया।
टिमरनी से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट


