देखिए लिस्ट
प्रसव के प्रकरणों में लापरवाही एवं ए.एन.सी के दौरान नियमानुसार जांच न करना पड़ा भारी
नौ ए.एन.एम, दो सी.एच.ओ ,तीन चिकित्सा अधिकारी एवं चार नर्सिंग आफिसर कुल 18 से स्पटीकरण तलब
कटनी (31 मई ) – कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गुणवत्ता के सुधार तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने सहित प्रसव रेफरल मामलों की प्रतिदिन की जा रही समीक्षा में लापरवाही बरतने वाली 9 ए.एन.एम सहित 2 सी.एच.ओ, 3 चिकित्सा अधिकारी एवं 4 नर्सिंग आफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
समीक्षा के दौरान यह पता चला कि गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी के दौरान 4 जांच करनी आवश्यक है। लेकिन कई ए.एन.एम द्वारा नियमानुसार एक भी जांच नहीं की गई। और कईयों ने मात्र एक ही ए.एन.सी जांच की है। इसी तरह 2 चिकित्सा अधिकारी एवं 4 नर्सिंग आफिसर द्वारा नियमानुसार गर्भवती महिला को प्रसव हेतु जिला चिकित्सालय कटनी रिफर नहीं किये जाने पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने ए.एन.एम के इस कृत्यों को अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही मानते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उपरोक्त 18 अधिकारियों कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
इन्हे जारी हुआ नोटिस
कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रदीप मुडि़या ने ब्लॉक बड़वारा के उपस्वास्थ्य केन्द्र निगहरा की ए.एन.एम घुर्री बाई, ब्लाक रीठी के उप स्वास्थ्य केन्द्र देवरीकला की ए.एन.एम कल्पना पटेल, ब्लॉक कन्हवारा के उप स्वास्थ्य केन्द्र बडखेरा की ए.एन.एम अनुराधा सक्सेना, ब्लॉक बड़वारा के उप स्वास्थ्य केन्द्र बरही की ए.एन.एम पी.स्वामी, ब्लॉक विजयराघवगढ़ के उप स्वास्थ्य केन्द्र हरैया की ए.एन.एम. मीना सोनी एवं सी.एच.ओ रूकमणी साहू, ब्लॉक विजयराघवगढ़ के उपस्वास्थ्य केन्द्र बरहटा की ए.एन.एम पूनम गुप्ता एवं सी.एच.ओ रंजना दाहिया, ब्लाक विजयराघवगढ के उप स्वास्थ्य केन्द्र खलवारा की ए.एन.एम गुलाबकली सोनी तथा रीठी के उपस्वास्थ्य केन्द्र इमलाज की ए.एन.एम भागवती खान द्वारा भी नियमानुसार जांच नहीं की गई
जिला कटनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरिया पान के चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील आस्के और नर्सिंग ऑफिसर श्वेता कटारे सहित उपस्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया सहलावन की ए.एन.एम अंजली तोमर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहोरीबंद के चिकित्सा अधिकारी शेष बाबू एवं नर्सिंग आफिसर मीनाक्षी पिल्लै द्वारा ए.एन.सी के दौरान नियमानुसार जांचें नहीं किये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इसी तरह जिला कटनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरही की चिकित्सा अधिकारी डॉ भारती सिंह एवं जिला कटनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलौडी की नर्सिंग आफिसर अंजली पिल्ले एवं पुष्पा काछी द्वारा गर्भवती महिलाओं को प्रसव हेतु नियमानुसार जिला चिकित्सालय नहीं भेजे जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया कर दो दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है।कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि हम सबको जिंदगी बचाने का दायित्व नियति और सौभाग्य से मिला है। इसलिए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की दिशा में सीमित संसाधनों के बाद भी बेहतर और कारगर प्रयास किये जाने चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में जीरो टालरेंस की नीति पर अमल सुनिश्चित किया जाये।
