रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना में पंजीकृत 6 बालिकाएं बाघा हुसैनीवाला बॉर्डर भ्रमण के लिए रवाना हुई। जिला नर्मदापुरम से कुमारी दुर्गेश यादव, कुमारी कनक पुरोहित, जिला बैतूल से कुमारी प्रेरणा साहू, कुमारी प्रणिता नागले, जिला हरदा से कुमारी आसिया बानो, कुमारी तृप्ति चौरे बाघा बॉर्डर भ्रमण हेतु नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन से फूल मालाओं से स्वागत कर रवाना किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ललित डेहरिया,जिला खेल अधिकारी उमा पटेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास राकेश शर्मा, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास वीपी गौर, परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव ,खेल समन्वयक श्रीमती चंदा मिश्रा,पर्यवेक्षक श्रीमती रश्मि वर्मा ,श्रीमती आशा भदौरिया, श्रीमती चंद्रकिरण डोले एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
