रिपोर्टर कपिल जांगलाव
रतलाम जिले के ढोढर गांव में दोपहर करीब सवा दो बजे से आधे घंटे तक तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई। इस दौरान नींबू के आकार के ओले गिरे। वहीं महू-नीमच हाईवे (फोरलेन) पर बर्फ की चादर सी बिछ गई। वहीं आसपास अंचलों में कई जगह आम के पेड़ों से कच्ची केरियां व आम झड़ गए।