रिपोर्टर मुकेश राय
दिनांक 22.05.2023 को फरियादी के द्वारा रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 21.05.2023 के
रात करीब 01.00 घर वापिस लौटने पर घर के दरवाजे का ताल टूटना और घर के अन्दर
अलमारी में रखा सामान एवं सोने चांदी के जेवरात कीमती की अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी
करने की रिपोर्ट पर अपराध क 427 / 2023 धारा 457.380 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे
लिया गया।
दौरान विवेचना प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक
महोदय सागर के मार्ग दर्शन मे तथा श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक महोदय सागर के मार्गदर्शन व
श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सागर के नेतृत्व में त्वरित टीम गठित कर सूने घर में सेंघ
लगाकर चोरी करने वाले आरोपियों की तलास पतारसी विश्वनीय सूत्रो व तकनीकी के आधार पर
की गई जो आरोपी गण 01. सत्यम पिता श्री कृष्ण केशरवानी उम्र 26 साल नि० भीतर बाजार
सागर 02. सौरभ पिता भागीरथ विश्वकर्मा उम्र 20 साल नि० संतरविदास वार्ड सागर को अभिरक्षा
मे लेकर सख्ती से पूछताछ की गई जो बताया गया कि पूर्व से रैकी कर सूने घर में सेंध लगाकर
दिन के समय 03 नाबालिग बालको के साथ मिलकर आरोपी अजय तिवारी पिता महेश तिवारी
उम्र 22 साल नि० संतरविदास वार्ड सागर ने घटना को अंजाम देकर चोरी की गई है तथा चोरी
की गई मशरूका सोने चांदी के जेवरात, लेपटॉप, टेबलेट अन्य सामान और नगदी करीबन 20000
रूपये को आपस में बांट कर शेष बचे माल को आरोपी सत्यम केशरवानी, सौरभ विश्वकर्मा, राधा
तिवारी, काजल तिवारी को देना बताया जो आरोपी गण व विधि उल्लंघनकर्ता बालको को अभिरक्षा
मे लेकर चोरी की गई मशरूका की बरामदगी सोने के जेवरात करीबन 15 तौला सोना,800 ग्राम
चांदी के जेवरात 03 लेपटॉप व 02 टेबलेट कुल कीमत करीबन 1100000 रूपये की जप्ती की
जाकर उक्त आरोपी गण 01. सत्यम पिता श्री कृष्ण केशरवानी उम्र 26 साल नि० भीतर
बाजार सागर 02. सौरभ पिता भागीरथ विश्वकर्मा उम्र 20 साल नि० संतरविदास वार्ड
सागर 03 श्रीमती राधा तिवारी पति महेश तिवारी उम्र 39 साल नि० छोटा करीला
सागर 04. श्रीमती काजल पति सत्यम केशरवानी उम्र 22 साल नि० भीतर बाजार सागर
तथा विधि उल्लंघनकर्ता बालक 03 को गिरप्तार विवेचना कार्यवाही कर माननीय न्यायालय
सागर एंव विधि उल्लंघनकर्ता बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड सागर पेश किया गया
जाकर जेल वांरट प्राप्त होने पर केन्द्रीय जेल सागर एंव सम्प्रेषण गृह सागर दाखिल किया गया।
प्रकरण का अन्य आरोपी अजय तिवारी वक्त दिनांक घटना से फरार है जिससे शेष माल की
बरामदगी की जाना शेष है प्रकरण विवेचनाधीन है।
कुल बरामद मशरूका-सोने के जेवरात करीबन 15 तोला व चांदी के जेवरात 800
ग्राम, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल,03लेपटॉप,02 टेपलेट कीमती करीबन 11 लाख की जप्ती की
गई है।
आरोपी गण को गिरफ्तार करने एवं माल बरामदी मे निरीक्षक मानस द्विवेदी, उनि संतराम
राठौर, सउनि सोहन मरावी, प्रआर 839 दुर्मिल गौतम, प्रआर 141 नदीम शेख, प्रआर 543 जानकी
रमण, प्रआर 1214 बृजेन्द्र गौतम, आर 1120 पवन कुमार, आर 1246 अखलेश कुशवाहा एंव अमर
तिवारी, अमित शुक्ला सायबर सेल शाखा सागर तथा थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही है।
थाना मोतीनगर पुलिस के द्वारा अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
