रिपोर्टर मुकेश राय
श्रीमान् पुलिस अधीभक महोदय सागर श्री अभिषेक तिवारी जी के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय
बीना ज्योति ठाकुर, अनुविभागाय अधिकारी (पुलिस) बीना श्री प्रशांत सिंह सुमन के नेतृत्व में बीना में हुई चोरी का
खुलासा
घटना का विवकरण:- दिनांक 16-17.05.23 की दरमयानी रात में फरियादी दयाशंकर पिता खेमचंद्र कुशवाहा उम्र
42 साल नि० मनोरमा वार्ड बीना के उरैया में बने घर के दरवाजा का ताला तोडकर अज्ञात चोर द्वारा घर में रखी 29
कट्टी सोयाबीन चोरी कर ले जाने के संबंध में आवेदन पेश करने पर आवेदन के मजमून पर से अपराध धारा 457,380
ताहि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के तलाश पतारसी के दौरान
मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर 01 खडऊ उर्फ रूपनारायण पिता रामसिंह कुशवाहा उम्र 28 साल, 02 आकाश पिता
सुरेश सोनी उम्र 28 साल.03 लुक्का उर्फ रूकमान पिता साविर मुशलमान उम्र 27 साल तीनो निवासी मढियावार्ड
बीना को दस्तयाव कर पूछताछ की गई। दौरान पूछताछ के आरोपीगण द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपीगण
से 10000/- रूपये नगद एवं 04 कट्टी सोयाबीन बरामद कर आरोपीगण को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
अपराध की पतारसी में एवं गिरफ्तारी में टीम का विशेष योगदान रहा। टीम मे उनि रामदीन सिंह, प्रआर. 789 राजेश
सिंह, 827 देवेन्द्र बागरी आर. 1475 लोकेन्द्र, 1641 सोमवीर, 1793 मलखान, 1308 जितेन्द्र धाकड, 1788
सतीश शर्मा शामिल रहे।
