• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

साजिशपूर्वक पेट में भ्रूण हत्या का गंभीर आरोप,कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश,महिला चिकित्सक भी आरोपो के घेरे में, सीएमएचओ करेगें मामले की जांच

by Manish Gautam Chiefeditor
May 23, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम । खंडवा निवासी युवक ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपना शिकायती आवेदन देकर अवगत कराया की साजिश पूर्वक एवं कूट रचित दस्तावेज बनाकर पत्नी के पेट में पल रहे भ्रूण को पेट में ही मार दिया गया कि शिकायत करते हुए कारवाही की मांग की है। युवक की गुहार सुनकर जनसुनवाई में बैठे अधिकारी अचंभित रह गए। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ को इस मामले में जांच के निर्देश भी दिए हैं। पीड़ित युवक ने शिकायत में बताया कि उसका विवाह सीहोर जिले के अंतर्गत हुआ है और पत्नी सहित उसके परिजन होशंगाबाद में ही रहते हैं। उसका विवाह करीब 1 वर्ष पूर्व विधि विधान से हुआ है। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी बार-बार मायके और होशंगाबाद चली जाती थी। जिसके कारण उनका आए दिन वाद विवाद होते रहता था। उसकी पत्नी का कहना था कि शादी उसकी मर्जी से नहीं हुई है उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है। मुझे ज्यादा परेशान किया तो पूरे परिवार को दहेज प्रताड़ना और झूठे प्रकरण में फंसा दूंगी। युवक ने अवगत कराया कि उसकी पत्नी गर्भवती हुई तो वह बच्चा गिराने की कोशिश करने लगी। समझाने पर भी वह बच्चा नहीं पैदा करने की जिद पर अड़ी रही।जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। जिसके बाद 03 मार्च 2023 को होशंगाबाद के एक निजी अस्पताल में बुलाया और परिजनों ने बताया कि बच्चा 18 सप्ताह से पेट में ही मर गया था और महिला की जान बचाने के लिए हमने ऐसा किया है। वहीं आवेदक युवक का कहना है कि उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंदी में 19 जनवरी 23 को पत्नी की जांच करवाई थी। जिसमें जच्चा बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ बताए गए थे। उस वक्त अवगत कराया गया था कि साढे 5 माह का गर्भ है और 3 मार्च 23 को भ्रूण हत्या करा दी गई और बताया गया कि 18 सप्ताह से महिला के पेट में बच्चा मर चुका था। जबकि मूंदी स्वास्थ्य केंद्र और होशंगाबाद हॉस्पिटल की जांच में केवल 1 माह 13 दिन का अंतर है और महिला के परिजनों का कहना कि 18 सप्ताह से पेट में बच्चा मरा हुआ था जो असंभव है। युवक का आरोप है कि यह पूरी सोची समझी साजिश के तहत भ्रूण हत्या की गई है। इसकी निष्पक्ष जांच होकर दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही की जानी चाहिए। इस पूरे मामले में की गई शिकायत से एक निजी चिकित्सालय की महिला चिकित्सक पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। पीड़ित युवक का कहना है कि उसने पुलिस में भी शिकायत की है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कलेक्टर द्वारा पूरे मामले की जांच सीएमएचओ को सौंपी गई है।अब देखना यह है कि युवक द्वारा की गई शिकायत में कितनी सत्यता है? फिलहाल कलेक्टर की जनसुनवाई में भ्रूण हत्या जैसी घटना की शिकायत पहुंचना अपने आप में एक गंभीर विषय है। जिसे कलेक्टर द्वारा गंभीरता से लिया गया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के शत प्रतिशत निराकरण करने पर जिले के कनिष्ठ अभियंता का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d