• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के शत प्रतिशत निराकरण करने पर जिले के कनिष्ठ अभियंता का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

by Manish Gautam Chiefeditor
May 24, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कनिष्ठ अभियंता ने कलेक्टर की सतत समीक्षा और मार्गदर्शन को दिया श्रेय

कटनी। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिकरण निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कटनी जिले के ऊर्जा विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार सेन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समाधान कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि सीएम हेल्पलाइन की माह अप्रैल 2023 की जारी ग्रेडिंग में नवीन मापदंड अनुसार शिकायतों के शत प्रतिशत संतुष्टिकरण निराकरण करने पर समूचे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कटनी जिले के ऊर्जा विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार सेन को सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन भी किया।
*कलेक्टर की सतत समीक्षा से हुआ उल्लेखनीय सुधार*
उल्लेखनीय है कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण को लेकर जिले के सभी विभागों की कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जाती है। प्रत्येक माह में दो बार इन शिकायतों और उनके निराकरण के संबंध में किए गए प्रयासों की कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा समीक्षा की जाती है। अप्रैल माह में सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार सेन ने अपने इस प्रदर्शन के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन को श्रेय दिया है। श्री सेन ने बताया कि कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा प्रत्येक माह में दो बार की जा रही समीक्षा और शिकायतों के निराकरण को लेकर दिए जा रहे मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की वजह से ही वह शिकायतों का संतुष्टिकरण निराकरण कर पाने में सफल रहा। श्री सेन ने कहा कि समय समय पर कलेक्टर सर द्वारा दिए जा रहे प्रोत्साहन से उसका शिकायतों को समय पर निराकृत करने का उत्साह दोगुना हो गया था।
*सभी 30 शिकायतों का संतोषजनक निराकरण*
कटनी जिले के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार सेन ने ऊर्जा विभाग से संबंधित प्राप्त 30 शिकायतों में से सभी 30 शिकायतों का संतोषप्रद निराकरण समय पर किया। श्री सेन सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के बाद शिकायतकर्ता से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर वास्तविक समस्या की जानकारी लेकर उक्त शिकायत के निराकरण के प्राथमिकता से हल कराने को लेकर मुख्यालय में पदस्थ लाइन कर्मचारी और मीटर रीडर को भेजते है। गंभीर प्रवृत्ति की शिकायतों की स्वयं जांच कर उनका निराकरण कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाता है।
*कलेक्टर ने की सराहना, कहा सभी लें प्रेरणा*
कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार सेन के सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण को लेकर किए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किए जाने पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने उनको शुभकामनाएं देते हौसला बढ़ाया है। साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि सुनील कुमार सेन की तरह अन्य अधिकारी कर्मचारी भी सीएम हेल्पलाइन संबंधी जन समस्या को लेकर सजग रहें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

छोटी सी छोटी समस्याओं का त्वरित निराकरण करा रहे कलेक्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d