रहटगांव ग्राम पंचायत नजरपुरा के मोहनपुर वार्ड में बंद कमरे में लाश होने की सूचना पड़ोसियों ने थाना रहटगांव को दी पुलिस स्टाफ जब पहुंचा तो देखा कि बाहर से ताला लगा हुआ और अंदर से बदबू आ रही है। मौका मुहाना कर पंचनामा बनाया तब पता लगा कि घर के अंदर किरण पति कैलाश उम्र 40 वर्ष की लाश पड़ी हुई है ।पुलिस विभाग द्वारा जांच करने पर पता चला कि उसके सर पर चोट है और इसकी हत्या की गई है। सबका पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए टिमरनी भेजा गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि आगे की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी वही किरण के पति की खोजबीन की जा रही है।मोहल्ले वासियों द्वारा बताया गया कि शुक्रवार रात को उसका पति घर पर ही था। वह आज नहीं मिला बाहर से ताला लगा हुआ पाया गया ।पुलिस द्वारा ताला तोड़कर घर के अंदर घुस कर शव को निकाला गया।
टिमरनी से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट
